सोमवार, 17 अप्रैल 2017

श्री ए.एम.जी सेवा संस्थान ने परिंडे लगाये
17 April 2017 : 
श्री ए.एम.जी सेवा संस्थान व प्रगति यूथ क्लब बाड़मेर द्वारा बी.एस.एफ. गेट नं. 03 में पंछियो के लिए परिंडा अभियान के तहत परिंडे लगाये गये । इस मौके पर प्रकाश बोस, राजेन्द्र लहुआ, बसन्त हैंगड़े, वीराराम पंवार, अशोक मांगस, श्रवण बृजवाल मौजूद थे । इसी क्रम में कल बी.एस.एफ. गेट नं. 02 में पंछियो के लिए परिंडा अभियान के तहत परिंडे लगाये जायेगे ।


शनिवार, 15 अप्रैल 2017

reer b
Thanks Media 


                     आज युवा उद्यमी, समाजसेवी व लेखक श्री आजाद सिंह जी राठौड़ से मिलना हुआ ।               और आप ने अपनी पुस्तक "कारगिल - द हाइट्स ऑफ़ ब्रेवरी" भेंट की ।                 आपसे मिलकर मुझे बहुत ही अच्छा लगा साथ ही बहुत कुछ सीखने को भी मिला ।                                               @Thanks Sir Azad Singh Ji ..



.

गुरुवार, 13 अप्रैल 2017

                           पर्यावरण प्रेमी बाड़मेर पहुँचने पर किया स्वागत ।

पर्यावरण प्रेमी नरपत सिंह राजपुरोहित लंगेरा अपने मिशन पर्यावरण संरक्षण व स्वस्थ भारत को लेकर उदयपुर से शुरू की अपनी 500 किमी. की यात्रा बाड़मेर आकर पूरी की । साइकिल यात्रा के दौरान आँचल सिनेमा के आगे श्री ए.एम.जी सेवा संस्थान बाड़मेर, प्रगति यूथ क्लब बाड़मेर, निव्या एजुकेशन एण्ड रीसर्च इंस्टिट्यूट बाड़मेर, राजपुरोहित युवा संघ, पर्यावरण समिति बाड़मेर के राजेन्द्र लहुआ, सुरेश नामा, हरीश सेजु, बसन्त हैंगड़े, वीरू पूनिया, पुखराज हुड्डा, अशोक मांगस, सुरेन्द्र कड़ेला, माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । इसके साथ ही महावीर पार्क में गरिमा राजपुरोहित प्रधान सिवाना, गेमर सिंह राजपुरोहित ,अशोक सिंह, नारायण सिंह जसाई ,हरीसिंह महाबार ,वीरचंद महाबार, छोटू सिंह पंवार, कमलेश पंवार, ने स्वागत किया । तत्पश्चात पर्यावरण प्रेमी राजपुरोहित ने जिला कलेक्टर श्री सुधीर कुमार शर्मा, श्री ओमप्रकाश उज्जवल को पौधे भेंट किए ही विधायक श्री मेवाराम जैन द्वारा कार्यालय में पर्यावरण प्रेमी का माल्यार्पण व मुँह मीठा कर स्वागत किया गया  ।।

मंगलवार, 11 अप्रैल 2017

श्री ए.एम.जी सेवा संस्थान व प्रगति यूथ क्लब बाड़मेर द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की जयन्ती के उपलक्ष में सावी इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग कॉलेज में पंछियो के लिए परिंडे लगाये गए । प्रिंसिपल श्री जितेन्द्र फुलवरिया ने कहा कि गर्मी के मौसम में परिंडे लगाना पुण्य का काम हैं । इस मौके पर उप प्रिंसिपल श्री स्वरूप भार्गव, श्री ललित कुलदीप, जनाब अमिन खान, संस्थान अध्यक्ष राजेन्द्र लहुआ, विनोद चौहान ,भंवरलाल मौजूद रहे ।।





 

रविवार, 9 अप्रैल 2017


                                     संविधान निर्माता भारत रत्न "डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी"
की 126 वीं जयन्ती पर श्री ए.एम.जी सेवा संस्थान, प्रगति यूथ क्लब , मौहल्ला विकास समिति अम्बेडकर कॉलोनी बाड़मेर द्वारा स्थानीय अम्बेडकर चौक अम्बेडकर कॉलोनी बाड़मेर में निम्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे जिसमे आप सभी गणमान्य नागरिक, युवा साथी सादर आमंत्रित है : -


01. परिंडा अभियान कार्यक्रम ।दिनांक-10 अप्रैल 2017 समय 10: 0002. रक्तदान जागरूकता अभियान ।दिनांक-11 अप्रैल 2017 समय 5: 0003. बाबा साहेब के जीवन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ।दिनांक-12 अप्रैल 2017 समय 5: 00 से04. रक्त समूह व हेल्थ चेकअप शिविर ।दिनांक-13 अप्रैल 2017 समय 10: 00 से 6:0005. जयन्ती समारोह दिनांक-14 अप्रैल 2017 समय सायं 6: 00 बजे 

  संपर्क सूत्र : कार्यक्रम प्रभारी : बसन्त हैंगड़े 9660464957 


   निवेदक : श्री ए.एम.जी सेवा संस्थान बाड़मेर ।।

बुधवार, 29 मार्च 2017

पंछियों के लिए परिंडा अभियान 11 अप्रैल से



                     पंछियों के लिए परिंडा अभियान 11 अप्रैल से


 श्री ए.एम.जी सेवा संस्थान बाड़मेर ,प्रगति यूथ क्लब व प्रगति वुमन्स क्लब बाड़मेर के सयुक्त तत्वाधान में संस्थान द्वारा  अप्रैल से पंछियों के लिए परिंडा अभियान की शुरुआत की जाएगी संस्थान अध्यक्ष राजेन्द्र लहुआ ने बताया की भीषण गर्मी के दौरान कई बार पक्षी प्यास के मर जाते है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष की भांति इस बार भी परिंडा अभियान चलाया जायेगा इस अभियान को सफल बनाने के लिए  श्रवण बृजवाल, कुलदीप गढ़वीर, प्रवीण पंवार, ओमप्रकाश परमार, सहित अन्य बीस को  प्रभारी बनाया गया है यह जानकारी कार्यालय प्रभारी बसन्त हैंगङे ने दी | 

श्री ए.एम.जी सेवा संस्थान ने परिंडे लगाये 17 April 2017 :  श्री ए.एम.जी सेवा संस्थान व प्रगति यूथ क्लब बाड़मेर द्वारा बी.एस.एफ. गेट न...